GOMIA : होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. ऐसी ही एक सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा चतरो चट्टी थाना प्रभारी को छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया. इस संबंध में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सूचना प्राप्त की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें : कैरव गांधी अपहरण कांड में 5 अपराधी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी भी फरार
थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए छापेमारी दल का गठन कर छापा मारा गया. 21 फरवरी की शाम नरकंडी स्थित टावर से सटे हुए सोनाराम महतो के एस्बेस्टस के मकान में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ पाया गया. मकान मालिक सोनाराम महतो से पूछताछ किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि यह कमरा संतोष महतो, थाना अंगों, जिला हजारीबाग को किराए पर दिया गया है. उसी के द्वारा इस कमरे में कुछ रखा हुआ है. मकान मालिक की उपस्थिति में कमरा खुलवाकर तलाशी ली गई. कमरे में आईकॉनिक, रॉयल स्टैग जैसे विदेशी शराब रखा हुआ पाया गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.
ICONIQ WHITE कंपनी की 375ml विदेशी शराब-1080 पीस
ROYAL STAGE कंपनी की 180ml विदेशी शराब-1104 पीस
ROYAL STAGE कंपनी की 375ml विदेशी शराब-504 पीस
कुल 2688 पीस विदेशी शराब जब्त की गई. छापामारी दल में थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार, कुन्दन कुमार यादव और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
वहीं जिला पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने बताया कि करीब 10 लाख रुपए की शराब जब्त की गई. आगे भी अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.
