PAKUR : नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण प्रक्रिया का जायजा लिया. उपायुक्त ने मतदान कर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने को लेकर आवश्यक ब्रीफिंग दिया.
इसे भी पढ़ें : मंइयां सम्मान योजना: होली से पहले मिलेगी दो माह की एक मुश्त राशि

उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को काॅफी मग भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया. सभी मतदान कर्मी डिस्पैच सेंटर से अपने गंतव्य मतदान केंद्रों के लिए रवाना होते समय काफी उत्साहित दिखे.

एसपी निधि द्विवेदी ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष वातावरण में मतदान कराने का निर्देश दिया.
