DEOGHAR : देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी रविवार की सुबह देवघर पहुंचे. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करवाई. गौतम अडानी ने कहा कि वह मन की शांति के लिए बाबा के दरबार में आए हैं.

गौरतलब है कि हाल फिलहाल गौतम अडानी का यह दूसरा झारखंड दौरा है, कुछ दिन पहले वे धनबाद का दौरा कर चुके हैं.
