BOKARO : कैंप-टू स्थित प्रेस क्लब बोकारो के लिए चिन्हित भूमि का अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी ने स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य भूमि की स्थिति, सीमांकन और भवन निर्माण की संभावनाओं का आकलन करना था, ताकि आगे की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जा सके.
इसे भी पढ़ें : झारखंड BJP का आंदोलन : जमीन से ज्यादा जूम पर, नारे से ज्यादा रील पर
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) रवि कुमार को संबंधित विभागों से आवश्यक पत्राचार करते हुए प्रेस क्लब भवन निर्माण से जुड़ी अग्रेतर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभागीय औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो.

अंचलाधिकारी चास की निगरानी में कराई गई भूमि की मापी
उपायुक्त के निर्देश पर अंचलाधिकारी चास, सेवा राम साहू की निगरानी में चिन्हित भूमि की विधिवत मापी कराई गई. मापी कार्य के दौरान राजस्व कर्मी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे भूमि से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट और पारदर्शी निर्धारण किया जा सके.
इसे भी पढ़ें : जयंत सिंह हत्याकांड : शानो-शौकत के पीछे छिपा अपराध का चेहरा, यही है आरोपी वरुण पासवान
प्रशासन की सकारात्मक पहल
उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रेस क्लब बोकारो के निर्माण को लेकर लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य पत्रकारों के लिए एक सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और स्थायी भवन उपलब्ध कराना है, ताकि मीडिया से जुड़े कार्यों को बेहतर, सुरक्षित और संगठित तरीके से संपादित किया जा सके.
प्रशासनिक स्तर पर की जा रही इस पहल को प्रेस जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
