L19/DESK : आज 8 मार्च है, अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस यू तो आज के दौर मे महिलाये पुरुषो के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रही है, लेकिन देश कि राजनीति मे अभी भी माहिलाओ की भागेदरी ना के बराबर है | झारखंड कि राजनीति मे अभी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि धर्मपत्नी कल्पना सोरेन कि एंट्री होने जा रही है तो आइये इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल्पना सोरेन कि जीवन यात्रा को समझते है |
हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है| आने वाले समय में देखा जा रहा है, कि महिलाये हर छेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है | महिला दिवस हम सभी महिलाओ के लिए समर्पित है | जिन्होंने समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | वे आज के समय में पुरुषों के साथ समानता से कदम मिलाकर,, चलती है | ऐसी बहुत सी महिलाये है, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उनमे से नाम आता है द्रौपदी मुर्मू का जो वर्त्तमान में हमरे देश की राष्ट्रपति है |साथ ही साथ और कई और नाम जुड़ते है | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी |
अत: इनके जैसी अनेको महिलाओ ने अपना योगदान दिया है | इस महिला दिवस पर , आज हम बात करेंगे कल्पना मुर्मू सोरेन के बारे में,जिनका जन्म 15 मई 1976 (उन्नीस सौ छिहत्तर) में, ओडिसा के गाव, मयूरभंज में हुआ था | उनके पिता का नाम कल्पना के पिता कैप्टन है और उनकी मां एक गृहिणी हैं| साथ ही साथ उनका एक भाई और एक बहन भी है। कल्पना सोरेन ने एमटेक और एमबीए की पढ़ाई की है|कल्पना स्वयं एक स्कूल में शिक्षिका हैं, कल्पना सोरेन कथित तौर पर एक प्राइवेट स्कूल भी चलाती हैं, इसके साथ ही जैविक खेती में भी उनकी रुचि है और वह उसके लिए भी काम करती हैं|
वह महिला एवं बाल सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से शामिल होती हैं| और कुछ अन्य व्यवसाय के अतिरिक्त ऑर्गेनिक फार्मिंग भी करती हैं। कल्पना सोरेन के ससुराल वाले सभी राजनीतिक से जुड़े हुए हैं कल्पना सोरेन के पति हेमंत सोरेन है जो कि झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दोनो ने 7 फरवरी 2006 को शादी की थी इनकी शादी अरेंज मैरिज थी। इनके दो बेटे हैं जिनका नाम निखिल सोरेन और अंश सोरेन है। कल्पना सोरेन के ससुर शिबू सोरेन है | जो कि झारखंड के दो बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और वह झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) पार्टी के फाउंडर और प्रेसिडेंट है।
कल्पना सोरेन, सामाजिक कार्यक्रमों मे, अपनी मौजूदगी से काफी लोकप्रिय है | (JMM) विधायक के त्यागपत्र देने के बाद ,कल्पना सोरेन राजनीति मे और भी ज्यादा सक्रिय हो गई| वह अपने पति हेमंत सोरेन को ,जेल से निकालने के लिए, राजनीतिक संघर्ष कर रही है| इसके साथ ही, वह झारखंड के राजनीतिक मेदान मे ,अपने पैर जमा रही है| कल्पना सोरेन इतनी परेशानियों के बाद भी डटी हुई है, और अपने और झारखंड वासियों के लिए आवाज उठा रही है ,इससे उनकी आत्मविश्वास और अन्याय के खिलाफ लड़ने कि छमता का पता चलता है कल्पना सोरेन आज के समय कि उभरती हुई नेता के रूप मे सामने आ रही है | जिससे महिलाओ को आगे बढ़ने कि प्रेरणा मिलेगी |