L19 Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में पांडव सेना का सरगना व कुख्यात अपराधी संजय सिंह उर्फ संजय कुमार छिपकर लंबे समय से रह रहा था। उसे मंगलवार की देर रात बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर पटना ले गई। बिहार के धनरूआ थाना के नीमा के रहने वाले कुख्यात संजय पर बिहार पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। रांची में वह किराए के मकान में पत्नी के साथ था। उसने अपना नाम शर्मा जी रख लिया था। संजय को बिहार एसटीएफ पिछले 6 माह से ढूंढ रही थी। इस पर हजारीबाग के अधिवक्ता प्रशांत सहाय की हत्या का आरोप है। दो दिनों पहले टीम को सूचना मिली कि वह रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई में अपने रिश्तेदार राकेश सिंह के यहां छिपा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर संजय सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संजय सिंह के पास से एक रेग्यूलर राइफल, आठ एमएम की 21 जिंदा गोलियां बरामद की गयी।
