L19/DESK : धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने लोकसभा में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रश्न पूछा। जिसमे भारत सरकार के द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने लिखित उत्तर सभा के पटल पर रखा। यह उत्तर बेहद चिंताजनक है। इस उत्तर अनुसार तीन साल के अंदर सड़क हादसों में 10455 लोगों की जान गयी है। मंत्री नितिन गड़करी के अनुसार झारखंड में वर्ष 2020, 21 व 22 का पूरा डाटा है।
जिसमें वर्ष 2020 में 4405 सड़क दुर्घटनाएं में 3044 लोगों की मौत, 2021 में 4728 सड़क दुर्घटनाओं में 3513 की मौत व 2022 में 5175 सड़क दुर्घटनाओं में 3898 लोगों की मौत हुई है। मंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के कई कारण हैं। जिसमें सबसे पहले तेज गति से गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग, नशे में गाड़ी चलाना, साइड लेन पर अनुशासनहीनता से गाड़ी चलाना, लाल बत्ती तोड़ना, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाना, वाहन की स्थित, मौसम की स्थिति, सड़क की स्थिति आदि सभी शामिल हैं। जिसमे यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी बढ़ाया गया है।