L19/Ranchi : उत्तराखंड में सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले गए। जानकारी के अनुसार झारखंड के सभी 15 मजदूर स्वस्थ हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे सभी अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ रांची पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सबको इंडिगो एयरलाइंस के विमान से झारखंड लाया जाएगा। उत्तराखंड से नई दिल्ली पहुंच गए हैं साथ ही सभी सेवा विमान से रांची के लिए उड़ान भरेंगे।
जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को श्रमिकों की परिजनों के साथ वापसी की जिम्मेदारी दी गई है। सुरंग संकट के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम को घटनास्थल पर भेजा था। जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम झारखंड के सभी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को लेकर गुरुवार को ऋषिकेश से देहरादून पहुंची और शाम को देहरादून से सभी को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया।
रात्रि विश्राम की व्यवस्था नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में की गई है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष लगातार संपर्क मेंसीएम हेमंत सोरेन श्रमिकों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। श्रम विभाग के सचिव राजेश शर्मा देहरादून भेजी गई टीम के साथ समन्वय में जुटे हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ लगातार संपर्क में है। परिजनों को श्रमिकों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। श्रमिक व उनके परिजन घर वापसी को लेकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं।