L19/Ramgarh : रामगढ़ के कुजू में बड़ा हादसा हुआ जिसमें बुधवार की रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का नाम मुकेश महतो और पंकज महतो है। फिलहाल दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है सूचना के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार जे एच 01एम 2099 हजारीबाग से रांची की ओर जा रही थी।
इस दौरान उनकी टक्कर रामगढ़ के कुजू में डिवाइडर से हो गयी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही हुंडई कार एम एच 46 ए यू 5279 अनियंत्रित होकर उससे जाकर टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी। कुजू पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।