L19 DESK : पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान मुफस्सिल थाना और टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाबेड़ा और पाटातोरब के समीप जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पांच-पांच किलो के तीन आईईडी बरामद किए गए हैं। जिसे सुरक्षा बलों ने उसी स्थान पर नष्ट कर दिया।पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी जानकारी है।
बता दें शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए थे। इसमें जवान संतोष उरांव शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ अफसर एजेतो तिने व जवान जयंता नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जयंता नाथ को बेहतर इलाज के लिए शनिवार को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।
नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा ऑपरेशन पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया व अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि को लेकर भ्रमणशील है. लिहाजा पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, कोबरा, 209, 203, 205, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134 व 26 बटालियन द्वारा नक्सलियोंके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस व सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी 10 अक्तूबर से चलाये जा रहे एक संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार को मुफस्सिल एवं टोंटो थानांतर्गत चिड़ियाबेड़ा एवं पाटातोरब के समीप जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए तीन आईईडी बम बरामद किए गए हैं। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस व सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है।