L19/Ranchi : झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार यानि 3 नवंबर को होने वाली है। यह बैठक सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से होगी। बात दे इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस बैठक में राज्यकर्मियों को 4% DA को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा पेसा नियमावली पर भी चर्चा होगी। साथ ही हरमू फ्लाईओवर निर्माण को भी स्वीकृति मिल सकती है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार औद्योगिक घरानों के साथ साझेदारी कर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन करेगी। इसके लिए श्रम विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा।
