L19/Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पलामू के 5132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। पलामू के मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
भ्रष्टाचार और जीएसटी के जाल में फंसाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, लेकिन वे हार मानने वालों में से नहीं हैं। आगे सीएम ने कहा कि अभी भाजपा को झारखंड की सत्ता से बेदखल किया है। अब पूरे राज्य से बाहर करने की तैयारी है।