L19/Ranchi : राजधानी रिम्स में इलाजरत एक कैदी फरार हो गया है। पिछले 20 दिनों से उसकी इलाज चल रही थी। अहले सुबह पुलिस को चकमा देकर वो भागने में कामयाब रहा। उधर बरियातू पुलिस कैदी की तलाश में जुटी हुई है। बता दे की कैदी को रांची जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था। कैदी का नाम सूरज मुंडा है। बरियातू पुलिस से मिले जानकारी के मुताबिक सूरज को 10 अक्टूबर को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह 31 अक्टूबर की अहले सुबह 2 से 3 बजे के बीच फरार हुआ।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज जांच से इस बात की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि करीब दो महीने पहले सूरज को चोरी के आरोप में चुटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि जेल में बंद होने के बाद सूरज की हरकतें मानसिक रोगियों जैसी हो गई थी। जिसके बाद जेल के डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। इस दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। इस बाद की जानकारी रांची थाना को दी गई है। पुलिस कैदी की खोज में जुट गई है।