L19 DEOGHAR : देवघर के स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर जिला कराटे संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित किया गया। जिले से 140 बच्चों ने विभिन्न वेट कैटेगरी की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में डीएवी सातर और इंडोर स्टेडियम की टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। डीएवी सातर स्कूल ने 12 गोल्ड , 4 सिल्वर, 2 ब्रोंज। वही इंडोर स्टेडियम टीम से भी 12 स्वर्ण , 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीता। तीसरे स्थान पर कांबैट अकादमी 2 स्वर्ण मेडल के साथ प्राप्त किया। जबकि आरकेवीवीएम स्कूल जसीडीह को उभरते टीम के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। कराटे संघ के सचिव संजय झा ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन संघ के अध्यक्ष आजाद कुमार पाठक ने किया। इस बार कराटे को स्कूल ओलिम्पिक में शामिल किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को खेलने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। जिससे मैच खेलने का अनुभव होगा और बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी सूरज झा ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया । उन्होंने कहा की देवघर में खेल के लिए बहुत शानदार माहौल है। जिला के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने के लिए चयनित हुए है। इसके लिये जिला खेल प्राधिकरण के बधाई दी और बस ज्यादा से ज्यादा आयोजन हो। जिससे खिलाड़ियों को अनुभव हो खेल मंत्री से मिलकर कुमैठा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक लगाने और स्विमिंग पूल को चालू अवस्था में लाने के लिए आग्रह करेंगे। मौके पर मलई सरकार, अनुपम आनंद, बिपलब, चंदन भार्गव, गिरधारी यादव, प्रवीर राय, सुब्रतो दास, ज्ञान शाही, राजकुमार, नीरज, पंकज घोष, प्रबीर आदि शामिल थे।

