L19 DESK : 24 सितंबर को झारखंड चेंबर ऑफ कॉर्मस का वार्षिक आम चुनाव होने वाला है। बता दे की यह चुनाव सुबह नौ बजे से चेंबर के मतदाता चुनाव में वोट कर सकते है। इस बार चुनाव का आयोजन मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम मे किया जाएग। इसी दिन दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिये भी चुनाव किया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्यों की बात करें तो चेंबर चुनाव में इस बार 39 प्रत्याशी चुनाव में शामिल होंगे। जो कार्यकारिणी कमेटी में चुने जायेंगे। बता दे की चेंबर कार्यकारिणी में 21 सदस्य चुने जाते है। जो नयी कार्यकारिणी का कार्यभार संभालेंगे।
कार्याकारिणी के साथ ही छह प्रमंडल में उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। लेकिन इस बार दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव होगा। दोनों प्रमंडल के लिये दो-दो सदस्यों ने नामाकंन किया है।जिसके लिए चुनाव किया जाएगा। अन्य प्रमडलों में उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये है। इस बार चुनाव में किशोर मंत्री ने दोबारा नामाकंन दाखिल किया है उनके साथ वर्तमान टीम ने भी दाखिल किया है।
वहीं, अमित शर्मा के टीम की भी दांवेदारों जोरों पर है। चुनाव इस बार बैलेट पेपर से लिया जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव की अन्य तैयारियां भी कर ली गयी है। चुनाव परिसर मे सदस्यों को प्रचार या अपने पक्ष मे वोट का अधिकार नहीं है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से चुनाव परिसर की निगरानी की जायेगी।
बता दे की इस चेंमबर चुनाव के बाद 24 सितंबर को ही मतगणना किया जाएगा। जिसके बाद देर रात तक परिणाम घोषित किया जायेगा। वर्तमान में चेंबर की सदस्यता संख्या लगभग चार हजार है, जिसमें कुल 3534 आजीवन सदस्य, 169 जेनरल मेंबर, 83 सम्बद्ध संस्था, 2 पैट्रोन और 10 कॉरपोरेट सदस्य हैं। सम्बद्ध संस्थाओं को 2 वोट का अधिकार है।