L19/Khunti : खूंटी जिले के तोरपा में 25 वर्षीय सहायक पुलिस अंशु ओसकर हेमरोम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह बरकुली पतरा टोली गांव का रहने वाले थे। वर्तमान में वह तोरपा थाना में पदस्थापित थे। घटना 16 सितंबर की रात की बतायी जा रही है। रात को वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर पतरा टोली लौट रहे थे। रास्ते में छाता नदी के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद व सड़क के किनारे गिर गये, जहां उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
रात की वजह से दुर्घटना की जानकारी किसी की नहीं मिल पायी। रविवार की सुबह में जानकारी मिलने पर एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार आदि वहां पहुंचे उन्होंने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।