
L19/SIMDEGA : सिमडेगा से दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले में सदर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सदर थाना क्षेत्र के मधुबन भदरा जंगल में रविवार की रात लगभग 8.30 बजे दो नाबालिग लड़की अपने दोस्तों (लड़के) के साथ घूमने गयी थी। इस दौरान कुछ अन्य लड़के वहां पहुंचे और लड़की के साथ गये उसके दोस्तों को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद दोनों लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों नाबालिग लड़की अपने घर चली गयी। इस बीच सिमडेगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मधुबन भदरा जंगल में रविवार की रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, एसआई सुबोध बाड़ा और महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी ने गहन छानबीन कर पीड़िता को सामने लाया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल लड़कों को पकड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करायी। इसके बाद दुष्कर्म में शामिल एक बालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि तीन नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
