L19 DESK : दिल्ली के बवाना में बुधवार की रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गयी। दमकल विभाग के मुताबिक, घटनास्थल पर विभाग के 30 दमकल वाहन भेजे गये। इस दौरान विस्फोट होने से फैक्ट्री की दीवार औऱ दरवाजा ढह गया। इससे 6 दमकल कर्मी घायल हो गये।
घायलों को महर्षि वाल्मिकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजकर 56 मिनट पर हुई। फैक्ट्री बवाना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर 5 में स्थित है।