L19/DESK : राष्ट्र मंगलवार को 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनायेगा। इस सिलसिले में झारखंड में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दुमका में और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची में झंडोत्तोलन करेंगे। दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होते हुए राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोतोलन करेंगे। इसके अलावा राज्य के मंत्री विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा कौन मंत्री किस जिले में झंडोत्तोलन करेंगे, इसकी सूचना देते हुए सभी उपायुक्तों को पत्र भेज दिया है।
कौन मंत्री किस जिले में फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज
• आलमगीर आलम : साहिबगंज
• डॉ रामेश्वर उरांव : लोहरदगा
• सत्यानंद भोक्ता : चतरा
• चंपई सोरेन : सरायकेला-खरसावां
• जोबा मांझी : पश्चिममी सिंहभूम (चाईबासा)
• बन्ना गुप्ता : पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर )
• बादल पत्रलेख : पलामू
• मिथिलेश कुमार ठाकुर : गढ़वा
• हफीजुल हसन : देवघर
• बेबी देवी : बोकारो