गोलीबारी के दौरान घटना स्थल पर ही हो गयी मौत
L19 DESK : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी मुठभेड़ में झारखंड के गिरिडीह जिले का जवान अजय राय शहीद हो गया। अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार सुबह आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ हुई थी। इसमें गिरिडीह के देवरी थाना निवासी अजय कुमार राय की मौत हो गयी। अजय गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह-सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय नामक जवान की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह देश के लिए शहीद हो गए।
घटना की जानकारी जैसे ही अजय कुमार राय के परिजनों को दे दी गयी है। शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ भी उमड़नी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। रात्रि में 12 से 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय शहीद हो गए।