L19/DESK : इंडिगो बीते कुछ महीनों से काफी चर्चा में रहा है इस बार भी एक खास वजह से चर्चा में आ गया है। असल में इंडिगो विमान के पायलट द्वारा अनाउंसमेंट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल में इस वीडियो में पायलट ने कारगिल युद्ध के हीरो का सम्मान किया है। परम वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार इस फ्लाइट में सफर कर रहे थे। पायलट ने जब सूबेदार मेजर का परिचय कराया और उनकी बहादुरी के बारे में सभी को बताया तो पैसेंजर्स ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं। इस वीडियो को इंडिगो के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।
इस खास यात्री का खास परिचय वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इंडिगो पायलट उड़ान से पहले सूबेदार मेजर संजय कुमार के सम्मान में एक अनाउंसमेंट कर रहा है। वह कहते हैं, “आज हमारे साथ एक बेहद खास यात्री सवार हैं,ये हैं परम वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार। बता दें कि परम वीर चक्र अभी तक भारतीय इतिहास में मात्र 21 लोगों को दिया गया है साथ ही यह युद्ध काल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। इसके बाद पायलट विमान में मौजूद यात्रियों को उनकी वीरता के किस्से सुनाने लगता है वहीं, उनका सम्मान भी किया जाता है।
लोगों ने इस विडिओ के रिएक्टट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘एक हीरो के साथ उड़ान, परम वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार जी।’ वहीं, इस वीडियो पर लोगों ने उत्साह से भरे रिएक्शंस दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। साथ ही आगे जय हिंद लिखते हुए इंडिगो को शुक्रिया भी अदा किया गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सूबेदार मेजर संजय कुमार की बहादुरी को शत-शत नमन। आप लोगों की बहादुरी की बदौलत ही हम लोग एक सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है, जयहिंद।