L19/ Sahebganj : 6 साल से लापता युवती को लेकर राजस्थान पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज जिला पहुंची। राजस्थान कोटा पुलिस ने युवती को साहिबगंज जिले के बोरियो पुलिस को सौंप दिया। बोरियो पुलिस ने युवती को उनके सौप दिया। बताया जा रहा है कि बोरियो थाना क्षेत्र से 6 साल आदिम जनजाति की पहड़ियाँ युवती मानव तस्करी का शिकार हो गई थी। बोरियो का ही एक मानव तस्कर काम दिलाने के बहाने युवती को वर्ष 2016 में राजस्थान ले गया था और उसे कोटा शहर में रखा गया था।
कोटा नारी निकेतन में 2017 से किया लड़की भरण-पोषण और मैट्रिक कराई
इतने सालों के अंतराल में नारी निकेतन में ही उसका भरण-पोषण हुआ। मैट्रिक तक की पढ़ाई उसने नारी निकेतन कोटा की मदद से कराई गई। फिर जब लड़की के निवास स्थान का पता चला तो नारी निकेतन ने कोटा पुलिस के जिम्मे दिया कि लड़की को उनके घर तक पहुच दिया जाए, फिर कोटा पुलिस के पहल पर साहिबगंज एसपी कार्यालय की मदद से बोरियो थाना लड़की को उनके घरवालों तक पहुंचया गया।