L19 DESK : झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है। चार जुलाई को निवर्तमान अध्यक्ष की जगह राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 10 पार्टी नेताओं को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए नामित किया। झारखंड से राज्यसभा सांसद और पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय कुमार, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, हिमाचल के सुरेश कश्यप, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साईं और पंजाब के अश्विनी शर्मा भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। ये सभी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धर्मलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश के वीरराजू और राजस्थान के किरोड़ी लाल मीणा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किये गये राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Loktantra
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -