L19/HAZARIBAG : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन द्वारा चौपारण प्रखंड अंतर्गत बेला पंचायत भवन में मुखिया ममता कुमारी जी के अगुवाई में पंचायत स्तरीय LED बल्ब का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्य गोविन्द प्रसाद जी द्वारा दिया गया। महिलाओं को LED बल्ब का प्रशिक्षण स्वालम्बी बनाने के लिए फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू थे। विशिष्ट अतिथि संस्था के संस्थापक MD बबलू कुशवाहा एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुधारी कुशवाह थे, एवं अतिथि में संस्था के निर्देशक इंद्रदेव कुशवाहा और मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दांगी थे। संयुक्त रूप से सारे अतिथियों ने LED बल्ब प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र दीया।
मुख्य अतिथि अरुण साहू ने कहा कि इस संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। ऐसा कम ही संस्था होता है, जो विधवा महिला सधवा महिला को रोजगार देने की बात करता है। इस संस्था को मैं हमेशा तन मन धन के साथ सहयोग करूंगा। विशिष्ट अतिथि बबलू कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से मुख्य अतिथि अरुण साहू लक्ष्मी विधवा महिला फाउंडेशन को आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। इस कार्य के लिए अरुण जी को मैं धन्यवाद देता हूं और हमें पूर्ण भरोसा है कि अरुण जी का सहयोग आगे भी हमें मिलता रहेगा। संस्था का एकमात्र लक्ष्य है की विधवा एवं सधवा महिला को रोजगार से जुड़ना है।
इस कार्य में मैं और मेरे सहयोगी इंद्रदेव कुशवाहा रात दिन लगे हैं और आगे भी लगे रहेंगे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कि है। जो इस प्रकार है बबीता देवी रिंकू देवी हेमंती देवी बबीता देवी रंजू देवी प्रमिला देवी रूपा देवी प्रमिला देवी रिंकू देवी सोनी देवी विनीता देवी सरोज देवी गिरा देवी गीता देवी शोभा देवी सुनीता देवी राजंती देवी सहित लगभग 30 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।