L19/Ranchi : आरएमसी सिटीजन फोरम के कोर कमेटी सदस्यों की बैठक संयोजक दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में प्रकाश नगर, बिरसा चौक, रांची में आयोजित की गई, जिसमें फोरम की सांगठनिक रूपरेखा सहित आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई और अभी तक हुए विगत कार्यों की समीक्षा की गई। फोरम के औपचारिक कार्यों हेतु कोर कमेटी सदस्यों द्वारा 3 लोगों को दायित्व दिया गया, जिसके तहत अध्यक्ष के रूप में दीपेश कुमार निराला, सचिव के रूप में सुशील क्रांतिकारी और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद जैन बेगवानी का चुनाव किया गया तथा शेष समस्त कोर कमेटी सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रखा गया। फोरम का अन्य संगठनों के साथ कॉर्डिनेशन हेतु रेणुका तिवारी को अधिकृत किया गया।
आगामी जुलाई महीने में फोरम की वार्ड बैठक चुटिया में आयोजित करने का कार्यक्रम बना, जिसकी जिम्मेदारी विनोद जैन बेगवानी और विवेक महारथी ने संयुक्त रूप से ली, साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग और रांची नगर निगम के पदाधिकारियों से औपचारिक भेंट वार्ता कर जनसमस्याओं से अवगत करवाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
उक्त बैठक में दीपेश कुमार निराला, रेणुका तिवारी, विवेक महारथी, प्रमोद कुमार जयसवाल, सुशील क्रांतिकारी, अनिल कुमार, मिली वर्मा, स्वामी दिव्यज्ञान, विनोद जैन बेगवानी और उमाशंकर सिंह उपस्थित हुए।