L19 DESK: राज्य सरकार ने आठ जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। चतरा जिले के उप निर्वाचन पदाधाकिरी पूर्णिमा कुमारी को धनबाद भेजा गया है। बोकारो में पदस्थापित विवेक कुमार सुमन का तबादला रांची के उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में किया गया है।
पूर्वी सिंहभूम में पदस्थापित कानू राम नाग को उप निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला-खरसांवां के पद पर ट्रांसफर किया गया है, वहीं सरायकेला में पदस्थापित प्रियंका सिंह को जमशेदपुर भेजा गया है। सिमडेगा के प्रिंस गोडविन कुजूर को खूंटी भेजा गया है, जबकि पलामू में पदस्थापित शैलेश कुमार सिंह को देवघर का उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। लातेहार के बंधन लौंग को अगले आदेश तक चाईबासा जिले का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। अशोक कुमार दास को दुमका से स्थानांतरित करते हुए गिरिडीह भेजा गया है।