
L19/SIMDEGA : सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थानाक्षेत्र में प्रतिबंधित पुश 10 पिकअप वैन में लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 7 पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार किया है लेकिन 3 किसी तरह भागने में कामयाब रहे। पुलिस गिरफ्तार चालकों से पूछताछ में जुटी है। बता दे कि झारखंड में गौ-तस्करी और उनकी हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित पशुओं को तस्करी कर ओडिशा से झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। सिमडेगा एसपी सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 की संख्या में पिकअप वैन में लादकर पशुओं को इसी रास्ते से लाया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने जाल बिछाया और घाटी के पास सभी 10 वाहनों को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि प्रत्येक वैन में कम से कम 5 गोवंश लदे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि इन पशुओं को ओडिशा से बिहार के राजरंगपुर ले जाया जा रहा था।
