L19/GIRIDIH : यूपीएससी की परीक्षा में 506 रैंक लाने वाली गिरिडीह की श्रुति का शास्त्री नगर में आगमन की सूचना पर स्वर्ण सिनेमा हॉल मोड़ पहुंचे और यंही से श्रुति का ढोल- नगाड़े के साथ मोहल्लेवासियों में भव्य रूप से श्रुति का स्वागत किया। बता दें कि श्रुति का शास्त्री नगर से गहरा लगाव रहा है। श्रुति देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रिखिया थाना क्षेत्र के पथलगढा गावं निवास परमांशु अग्रवाल व संगीता कुमारी की छोटी पुत्री है, वह सेवानिवृत्त डीटीओ महेश्वर मोदी की पौत्री है।
श्रुति के पिता बोकारो में रहते है। श्रुति ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल से हुई है। क्लास फाइव तक वंहा पढ़ाई करने के बाद वह गिरिडीह आ गयी और शास्त्री नगर में अपने परिजनों के साथ रह कर आगे की पढाई शुरू की। कार्मेल स्कूल से दसवीं तक कि पढ़ाई करने के बाद प्लस टू की पढ़ाई के लिए वह परिवार के साथ बोकारो चली गयी। चिन्मया से कला संकाय से बारहवीं की पढ़ाई की।
श्रुति कहती हैं 2015 में कला संकाय में उसे स्टेट टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ। तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने उन्हें सम्मानित भी किया। इसके बाद श्रुति ने उसने मिरांडा हाउस दिल्ली से ग्रेजुएशन कर यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। दो बार सफलता नहीं मिला पर फिर भी वह प्रयासरत रही और अन्ततः उसे सफलता मिली। श्रुति के पिता परमांशु ने बताया कि बेटी को पढ़ाने के लिए बोकारो शिफ्ट हुए थे, लेकिन अब वंही बस गए है।