L19/RANCHI : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित राजाडेरा पंचायत के जिंतुबेड़ा में शराबी पति ने एक मामूली सी विवाद पर टांगी से मार कर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति विजय महतो गुरुवार की रात अपने घर पहुंच अपनी दूसरी पत्नी जगन देवी से खाना मांगा। इस पर जगन देवी ने खाना न बनाने की बात की। इस बात को सुनकर गुस्साये विजय ने अपनी पत्नी पर टांगी से वार कर दिया। जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। खबर मिलते ही जगन देवी की सौतन गीता देवी घायल जगन को लेकर रिम्स पहुंची जहां उसकी मौत हो गई।
अनगड़ा पुलिस ने हत्या के आरोपी पति विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया साथ ही टांगी भी बरामद किया गया है। बताया गया कि आरोपी विजय महतो दोनों पत्नियों को अलग-अलग घरों में रखता था। हत्या के दिन वह गोंदलीपोखर में एक श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था।