L19 DESK : रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर ने यहां पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी है। टक्कर मारने के बाद सरिया लदा ट्रेलर खुद भी पलट गया। इस घटना में करीब पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालात गंभीर है। इस दुर्घटना से NH करीब पांच घंटे तक जाम रहा। सरिया नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों क रेस्क्यू किया गया।
करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय मार्ग को साफ कराया गया। इस घटना में घायल सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर ने मिनी टर्बो ट्रक को पहले टक्कर मारी, उसके बाद कार को टक्कर मारी और फिर एक-एक कर बुलेट, ट्रेलर और फिर बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गया।