
L19 DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई को झारखंड आ आएँगी। उनका अधिकाश समय रांची में ही बीतेगा। वे यहां 24 से 26 मई 2023 तक रहेंगी। इस दौरान वो झारखंड हाईकोर्ट का उद्घाटन भी करेंगी।
जाने पूरा शिड्यूल
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 24 मई की एयरफोर्स के विमान से सुबह 7:00 बजे नयी दिल्ली से रवाना होंगी और सुबह 8:55 बजे देवघर पहुंचेंगी। वहां 9:20 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 10:20 बजे वह देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। श्रीमती मुर्मू सुबह 10:50 बजे देवघर से रांची के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा।
श्रीमती मुर्मू 12:20 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और 12:30 बजे अलबर्ट एक्का चौक स्थित अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 1:00 बजे राजभवन पहुंचेंगी। विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी। शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक वे झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वे पुन: राजभवन लौटेंगी. 25 मई को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। यहां से वे पुन: राजभवन लौटेंगी।
