L19/Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा के पांच अफसरों ने तबादले के बाद भी अपना पद नहीं छोड़ा है। महीनों तक अपने पूर्व के विभाग में बने रहने वाले इन अधिकारियों पर सरकार की नजर पड़ी है। यह सभी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जिनका कार्मिक विभाग के विभिन अधिसूचनाओं से परिवर्तन एवं पदभार किया गया था, लेकिन इन अधिकारियों को अभी तक उनके विभागों ने विरमित नहीं किया। जब इन अधिकारियों के नव पदस्थापन वाले विभागों ने कार्मिक विभाग को यह सूचना दी कि अभी तक अमूक पदाधिकारियों ने योगदान नहीं दिया है। राज्यपाल सचिवालय के प्रधान सचिव ने भी 3 मई को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने भी कार्मिक विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा। इसके बाद पूरे मामले को कार्मिक विभाग ने गंभीरता से लिया है और सभी पांचों पदाधिकारियों व उनके नियंत्री पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि 15 मई तक हर हाल में सभी पदाधिकारियों नवपदस्थापित जगह में योगदान करने के लिए विरमित करें। अगर इस अवधि में वे विरमित नहीं किए गये तो उन्हें स्वत: विरमित मान लिया जायेगा।
चार जनवरी 2023 की अधिूसचना से प्रशाखा पदाधिकारी नागर विमानन विभाग में पदस्थापन के लिए राठौर नितांत कुमार सिंह, 16 नवंबर 2022 की तिथि से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी वित्त विभाग अनिल कुमार दास, 25 जनवरी की अधिसूचना से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग संजय कुमार सिन्हा, 15 मार्च 2023 तिथि से प्रशाखा पदाधिकारी आयुक्त कार्यालय मेदिनीनगर के लिए प्रेम प्रकाश , 13 अप्रैल 2023 की तिथ से प्रशाखा पदाधिकारी वित्त विभाग के लिए कौशल किशोर राय का पदस्थापन हुआ है।