
L19 DESK : राज्य के 12 जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है। अभी तापमान और बढ़ने की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि जरूरत ना हो तो घर से ना निकलें। बुधवार को गोड़्डा का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6, पाकुड़ में 42.5 रहा। दर्ज आंकड़े बता रहे हैं कि तापमान और बढ़ सकता है । बढ़ते तापमान में अपनी सेहत का ध्यान रखें। झारखंड में 15 मई के बाद तापमान मे गिरावट हो सकता है।
