
L19 DESK : शुक्रवार को नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में जंगल में लकड़ी चुन रही गांगी सुरीन नाम की महिला की मौत हो गई। बता दें कि कोल्हान प्रमंडल के टोंटो, तुम्बाहाका और गोइलकेरा जंगल में कदम-कदम पर मौत बिछी है। पिछले 2 महीने में 7 आम नागरिकों की मौत आईईडी ब्लास्ट में हो चुकी है। ताजा घटना गोइलकेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत जाहेरगड़ा जंगल की है। यहां, पाताहातु गांव की रहने वाली गांगी सुरीन जलावन के लिए लकड़ी चुनने जंगल में गई थी। गौरतलब है कि लगातार होते आईईडी धमाके और उसमें जा रही जानों की वजह से लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है। लोग पलायन को मजबूर हैं।
