
L19 DESK : खतियान बचाओ महाजुटान का आयोजन बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम द्वारा पुराने विधानसभा मैदान में किया गया। महाजुटान में लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि हमे झारखंडियो के जमीनों को बचाना है। झारखंडी, आदिवासी और मूलवासियों का इसके अलावा कोई उपाय नही है। हम लड़कर जमीन वापस दिलवाएंगे। अगर ये लड़ाई अपनी सरकार के खिलाफ हो तब भी हम नही रुकेंगे लड़ेंगे जरुर। क्योंकि आज अपनी ही सरकार गलत कर रही है। पुरे झारखंड में आदिवासियों की जमीन लुटी जा रही है। इसी लुट को रोकने के लिए आज हम इस मंच पर सभी जुटान किये है। हम लोगों को जगाने और अपने अधिकार के लिए खड़ा करने के लिए एकत्रित हुए है।
