RANCHI : राजधानी रांची के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. ईडी की जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है.
इसे भी पढ़ें : बिष्टुपुर की घटना के बाद आदित्यपुर में प्रशासन सख्त, 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों के बार में प्रवेश पर रोक
मोरहाबादी, बरियातू, कोकर, तिरिल, सांगा, रिम्स परिसर, बड़गाईं और नगड़ी में जमीन की रजिस्ट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. साथ ही इन क्षेत्रों में जमीन के म्यूटेशन पर भी रोक के निर्देश दिए गए हैं.
बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री की आशंका को देखते हुए जांच एजेंसी के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है.
यह मामला रिम्स से जुड़ी करीब 9.65 एकड़ जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री की जांच से भी जुड़ा है. इस मामले में जांच एजेंसी पहले से जांच कर रही है.
इसी बीच कांके अंचल में ऑनलाइन भू-अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है. आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में अवैध तरीके से बदलाव कर जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई.
इस मामले की जांच साइबर थाना कर रहा है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने तक संबंधित इलाकों में जमीन के लेन-देन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस , कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
