L19 Ranchi : पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोर का नाम राजा पाल और आकाश कुमार है। पुलिस ने राजा पाल को मीनाक्षी सिनेमा हॉल के नजदीक से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ मे प्राप्त सूचना के आधार पर राजा पाल के मुक्तीधाम स्थित किराये के मकान से एक और चोरी की मोटरसाईकिल बरामद कि गई। इसके बाद पुलिस ने आकाश कुमार को दो चोरी के मोटरसाईकिसल साथ लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
