RANCHI : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, के तीसरे दीक्षांत समारोह 2026 के लिए जारी गोल्ड मेडलिस्ट की सूची में बोकारो की ज्योति कुमारी ने खास उपलब्धि हासिल की है. ज्योति कुमारी ने कुर्माली विषय में 78 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विषय में प्रथम रैंक प्राप्त किया है. ज्योति कुमारी मास्टर ऑफ आर्ट्स, सत्र 2024-2026 की छात्रा हैं. कुर्माली विषय में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट घोषित किया गया है. आपको बता दे की मास्टर्स इन आर्ट्स में कुल 16 छात्रों गोल्ड मेडलिस्ट है . इसमें प्रतिमा किंडो का नाम भी शामिल है. प्रतिमा किंडो ने 73.13 प्रतिशत अंक हासिल कर कुरुक्विस विषय में प्रथम रैंक प्राप्त की है. उन्हें भी मास्टर ऑफ आर्ट्स के लिए गोल्ड मेडलिस्ट घोषित किया गया है. वहीं मास्टर्स इन सोशल साइंस से कुल 7 छात्रों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जायगा .

24 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर 2026 को आयोजित होना है. विश्वविद्यालय की जारी सूची में फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज और फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज समेत विभिन्न विषयों के गोल्ड मेडलिस्ट के नाम शामिल किए गए हैं. खास बात यह है कि ह्यूमैनिटीज फैकल्टी की सूची में कुर्माली और कुरुख जैसे क्षेत्रीय भाषाई विषयों में भी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है.
