L19/Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरनेवाली विमान संख्या 6ई-7562 के रांची से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुल 150 यात्री विमान में सवार होकर कोलकाता जा रही थी।
तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत पायलट ने रांची एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। विमान को ग्राउंड कर तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी गयी है। अपनी सूझबूझ से पायलट ने विमान उड़ान रोकते हुए इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को दी।
