L19 Desk : झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी सह पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां पुन: भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह बातें तब चर्चा में आयी है जब पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की भाजपा में वापसी के बाद दूलाल भुईयां ने कहा है कि झारखंड को संवारने के लिए वे बड़े भाई झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। उनके सान्निध्य में किसी भी तरह की जिम्मेवारी निभाने को तैयार हूं। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन का यह सिपाही भगवा रंग में पुन: रंगने को तैयार है> खरमास के बाद कोल्हान के साथ साथ झारखंड की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल होने की संभावना है।
दो बार मंत्री और तीन बार के विधायक हैं दुलाल भुईयां
जगुसलाई विधानसभा से लगातार तीन बार के विधायक रहे हैं और झारखंड सरकार में दो बार भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रहे हैं। साल 1995, 2000 और 2005 एससी रिजर्व सीट जगुसलाई से विधायक रहें साथ ही साल 2005 और 2009 में भू-राजस्व मंत्री भी रहे हैं। झारखंड आंदोलनकारी रहे दुलाल भुईयां JMM की टिकट से पहली बार 1995 में जगुसलाई से चुनाव लड़ते हैं और जीत भी जाते हैं। पुन: 2000 में JMM के टिकट पर ही दुसरी बार भी जीत कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2005 में भी वो चुनाव जीतें। साल 2009 में JMM ने उन्हें पुन: प्रत्याशी बनाया लेकिन इस बार वो आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस से चुनाव हार गए।
जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा टाउन हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान JMM के कुछ वरिष्ट नेताओँ से बहस के बाद दुलाल भुईयां ने JMM का दामन छोड़ JVM के हो गए थे। 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान बोकारो के पूर्व विधायक दिवंगत समरेश सिंह के नेतृत्व में उन्होंने BJP ज्वाईन कर ली थी। NDA गठबंधन होने की वजह से जगुसलाई सीट AJSU के खाते में जाने की वजह से वो कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
साल 2019 में वो बसपा में शामिल हुए और पलामू लोकसभा से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया। हार का सामना करने के बाद वो पुन: JMM में आये और 2024 के चुनाव में JMM से ही अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर अक्टूबर 2024 को उन्होंने पुन: JMM से इस्तीफा दे दिया था। अब वो पुन: भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।