L19 DESK : आजसू पार्टी ने छह सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति के सदस्य कल यानी 15 जनवरी को धनबाद जाएंगे और बीते 9 जनवरी को धनबाद जिला अंतर्गत मधुबन में घटित घटना की जानकारी लेगी. इस समिति का गठन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) के निर्देशानुसार किया गया है.
आपको बता दें कि यह समिति घटना में प्रभावित परिवारों से मुलाकत कर घटना की पूरी जानकारी लेगी. जिसके बाद प्रसासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से मिलकर अभी तक हुई कार्रवाई की के बारे में जानकरी भी प्राप्त करेगी. यह समिति 15 जनवरी यानी कल दिन बुधवार को धनबाद जाएगी तथा विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेगी.
समिति के सदस्य हैं :-
1. निर्मल महतो (विधायक मांडू)
2. लम्बोदर महतो (पूर्व विधायक गोमिया)
3. पंकज श्रीवास्तव (पूर्व न्यायाधीश)
4. सुबोध प्रसाद (पूर्व डी.आई.जी)
5. राजेंद्र मेहता (प्रधान सचिव)
6. राधेश्याम गोस्वामी (प्रधान सचिव)