RANCHI/GIRIDIH: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है. राज्य सरकार ने दिवंगत मंत्री के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ कराने का फैसला लिया है. सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 6 सितंबर 2026 की सुबह गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में हुआ. निधन की सूचना मिलने के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं. उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनके निधन को राज्य के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.
दोपहर साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत मंत्री का अंतिम संस्कार छह सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे गिरिडीह जिले के उसरी नदी-हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में किया जाएगा. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन को अंतिम संस्कार के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ राजकीय सम्मान की प्रक्रिया को भी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरा कराने को कहा गया है.
प्रशासन को दिए गए निर्देश
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त और बोकारो रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है. सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम विदाई आज राजकीय सम्मान के साथ होगी. उनके निधन से झारखंड की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है और उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में शोक का माहौल है.
