RANCHI : राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गर्म हो चुकी है. इसी बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin 6 जून को रांची पहुंचेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस दौरे में वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरे से BJP की चुनावी रणनीति को नई धार मिलेगी.

चुनावी रण में उतरेगी BJP, पार्टी ने किया बड़ा ऐलान
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. BJP ने चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है, लेकिन पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती संख्या बल की है, जीत के लिए 28 वोट जरूरी हैं, जबकि NDA के पास कुल 24 विधायक ही हैं. ऐसे में चार और विधायकों का समर्थन जुटाना पार्टी के लिए जरूरी होगा। माना जा रहा है ,कि इसी रणनीति को लेकर Nitin Nabin का झारखंड दौरा बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आएंगे नितिन नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद Nitin Nabin पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. BJP प्रदेश महामंत्री Amar Kumar Bauri ने बताया कि उनका दौरा 6 और 7 जून को तय किया गया है. दो दिनों के प्रवास में वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे
6 जून को सेवा विमान के जरिए रांची आगमन
BJP प्रदेश महामंत्री Amar Kumar Bauri ने राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. उन्होंने बताया कि नितिन नवीन 6 जून को सुबह 11:30 बजे सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद उनका पौधरोपण कार्यक्रम होगा. इसके बाद वे Karpoori Thakur, Birsa Munda और Kailashpati Mishra की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे. बाद में हरमू रोड स्थित BJP कार्यालय में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे.
7 जून को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin 7 जून को ओरमांझी के कूचू स्थित Aditya Sahu के आवास पर अल्पाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं से बातचीत करेंगे. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री Amar Kumar Bauri ने दी.
