RANCHI : असम चुनाव में JMM की एंट्री ने सबका ध्यान खींचा है. हेमंत सोरेन की पार्टी ने टी ट्राइब्स के बीच मजबूत पकड़ बनाते हुए कई सीटों पर असरदार प्रदर्शन किया, जिससे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगने की चर्चा तेज हो गई है. इस बदले समीकरण पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी हलचल और बढ़ गई है.
झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं और यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले समय में बीजेपी सरकार बना सकती है. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालिया राजनीतिक बयान और घटनाक्रम इन चर्चाओं को लगातार हवा दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जश्न, रघुवर दास के आवास के बाहर बांटी गई झालमुढ़ी और मिठाइयां
अजय आलोक के बयान से बढ़ी सियासी हलचल, क्या बदलेंगे झारखंड के समीकरण?
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक के बयान की हो रही है. उन्होंने JMM यानी हेमंत सोरेन के उम्मीदवारों की असम में प्रदर्शन को लेकर खुलकर तारीफ की. आमतौर पर राजनीतिक विरोधियों के बीच इस तरह की सराहना कम ही देखने को मिलती है, ऐसे में इसे लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
ये JMM यानी हेमंत सोरेन के उम्मीदवार हैं असम में जिन्होंने कांग्रेस की लंका में आग लगा दी , बधाई के पात्र हैं ।गंगोत्री से गंगासागर में झारखंड का बांध जल्द ही खत्म होगा । 1.Mazbat – 29172
2.Bhergaon – 21997
3.Gossaigaon – 20831
4.Rangapara – 20301
5.Digboi – 19638
6.Margherita –…
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) May 5, 2026
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने ऑक्सीजन और एंबुलेंस नहीं मिलने का लगाया आरोप
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान केवल एक सामान्य प्रतिक्रिया नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे कोई रणनीतिक संकेत भी छिपा हो सकता है. खासकर तब, जब झारखंड में कांग्रेस और JMM के बीच रिश्तों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं. अगर गठबंधन के भीतर मतभेद गहराते हैं, तो इसका सीधा असर सरकार की स्थिरता पर पड़ सकता है. वहीं, विपक्षी दल बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और कानून – व्यवस्था के मुद्दों को लेकर हमलावर रही है. ऐसे में यदि राजनीतिक परिस्थितियां अनुकूल बनती हैं, तो बीजेपी सत्ता में वापसी की कोशिश जरूर करेगी.
इसे भी पढ़े : झारखंड के 80 हजार से अधिक शिक्षकों का वेतन अटका, JPSS ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
गठबंधन ने नकारा संकट, फिर भी सस्पेंस बरकरार
हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से अभी तक किसी भी तरह के संकट से इनकार किया जा रहा है. JMM और कांग्रेस दोनों ही सार्वजनिक रूप से सरकार को स्थिर और मजबूत बता रहे हैं. फिलहाल, झारखंड की राजनीति में सस्पेंस बरकरार है. बयानबाजी, अंदरूनी समीकरण और संभावित रणनीतियों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता का समीकरण किस दिशा में जाता है.
