रांची. झारखंड में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल देखने को मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा कुमारी आराध्या राय को सम्मानित किया. आराध्या को झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की ओर से आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री ने छात्रा द्वारा तैयार किए गए प्रतीक चिन्ह की सराहना करते हुए कहा कि डिजाइन रचनात्मकता और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है. उन्होंने कहा कि यह प्रतीक चिन्ह झारखंड के विज्ञान, तकनीक और नवाचार के विजन को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करता है. साथ ही यह राज्य के युवाओं की रचनात्मक क्षमता और नई सोच को भी दर्शाता है.

झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के लिए तैयार किए गए प्रतीक चिन्ह को मिला पहला स्थान, मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद
इसे भी पढे़ : बोकारो ट्रेजरी घोटाला : CID-SIT की बड़ी कार्रवाई, एएसआई अशोक कुमार भंडारी गिरफ्तार
हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में नवाचार की संस्कृति मजबूत होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे. आराध्या राय ने अपने अभिनव डिजाइन के जरिए झारखंड काउंसिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के लिए नया लोगो तैयार किया, जिसे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चुना गया. उनके डिजाइन में आधुनिकता और पारंपरिक मूल्यों का संतुलन देखने को मिला, जो राज्य की वैज्ञानिक सोच और प्रगति को दर्शाता है.
इसे भी पढे़ं : झारखंड में सड़क हादसे में मौत पर आश्रितों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा
सम्मान समारोह के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे. दोनों ने छात्रा की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. यह सफलता न केवल आराध्या राय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि झारखंड के शिक्षा और नवाचार क्षेत्र के लिए भी सकारात्मक संदेश है.
