Arafat
PAKUR : लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने झारखंड ऊर्जा विभाग के सचिव के श्रीनिवासन से मुलाकात की. उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त बिजली मुहैया कराने की बात कही. उन्होंने सचिव को बताया कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव के गली-मोहल्लों तक बिजली का तार पहुंचने से लोगों की परेशानी दूर होगी. विभाग जल्द समस्या का समाधान करे.
इसे भी पढ़ें : अपराधियों तक पुलिस की पहुंच होगी तेज, 18 नई बाइकों को विभिन्न थानों के लिए किया गया रवाना
उन्होंने कहा कि आज के समय में बिना बिजली के कोई काम नहीं होता है. विधायक ने बताया कि बिजली की समस्या को दूर करने के लिए धर्मपुर मोड़ के पास जल्द बिजली सब स्टेशन का कार्य शुरू किए जाने की बात कही. विधायक ने यह भी बताया कि हर घर तक बिजली का कनेक्शन जोड़ने का कार्य भी जल्द शुरू करना होगा. गर्मी के दिनों में बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल की समस्या भी होती है. विभाग इस पर जल्द पहल करें.
