RANCHI : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. वैसे तो चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ऐलान किया है लेकिन विशेष चर्चा प. बंगाल की है. केंद्र की मोदी सरकार और पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में टकराहट की खबरें अक्सर देखने को मिलती रही है.

रविवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान होगा, जबकि असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक-एक चरण में मतदान होगा.
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को चुनाव होगा.
असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा
केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा
पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा
सभी प्रदेशों के चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 मई को होगी. उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, सूची से किसी भी पात्र मतदाता को हटाया नहीं जाना चाहिए और सूची में किसी भी अपात्र मतदाता को शामिल नहीं किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने जोहारग्राम – ‘Made in Jharkhand’ शोरूम का किया शुभारंभ, मिलेंगे पारंपरिक और आधुनिक ट्राइबल वस्त्र
