RANCHI : मेला का उत्सव उस वक्त मातम और तनाव में बन गया जब एक तेज रफ्तार कार ने मेला देखने में मग्न लोगों को कुचलते हुए 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और करीब 6 लोगों को घायल कर दिया. यह भीषण घटना घटी है रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में लगे डोल मेला में. शनिवार देर रात मेले की भीड़ में एक अनियंत्रित कार के घुस जाने के कारण यह हृदविदारक घटना घटी.
इसे भी पढ़ें : महागामा में 17 मार्च से गृह रक्षा वाहिनी भर्ती परीक्षा, शारीरिक जांच स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को डोल महोत्सव के तहत मेले का आयोजन था. लोगों की भीड़ मेला देखने में मग्न थी इसी बीच एक तेज रफ्तार से आती अनियंत्रित कार ने भीड़ में घुस कर लोगों को कुचल दिया. जिससे दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 6 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोग घायलों की मदद में जुट गए. घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार कार बेहद तेज रफ्तार में थी जिस कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और मेले के भीड़ में घुस गई, जिस कारण यह हादसा हुआ.
हादसे के बाद कर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने घेर लिया परंतु फिर भी वह भागने में सफल रहा. टाटीसिल्वे के थाना प्रभारी हंसे उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सम्बन्धित वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा में मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, सरकार से ग्रेड पे व सेवा सुरक्षा की मांग
