Arafat
PAKUR : अंग्रेजी विषय की इंटर्नशिप परीक्षा के लिए प्राध्यापकों की अनुपस्थिति और कॉलेज प्रशासन की शिथिलता के विरोध में शनिवार को अभाविप छात्रों न केकेएम काॅलेज, पाकुड़ में तालाबंदी कर दी. घंटों चले विरोध-प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं पर संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया. जिसके उपरांत आंदोलन समाप्त किया गया.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी जमीन पर नहीं बनेंगे विधायक-सांसद के घर, तलाश की जाएगी विवाद मुक्त जमीन

अभाविप के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी भी मौके पर मौजूद थे. प्रवास के दौरान केकेएम महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी का माला पहनाकर स्वागत किया गया. जिसके पश्चात उन्होंने इकाई की विशेष बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि के दिन कॉलेज से प्राध्यापकों का नदारद रहना यह दर्शाता है कि प्रशासन छात्रों के भविष्य के प्रति कितना उदासीन है. अभाविप ऐसी शैक्षणिक अराजकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी. यदि भविष्य में छात्र हितों के साथ ऐसा ही खिलवाड़ हुआ तो परिषद पूरे प्रदेश में निर्णायक संघर्ष करेगी. साथ ही छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महबूब आलम को जनजातीय जुटान 2.0 की स्मारिका भेंट कर शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की.
उधर प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज सेमेस्टर-5 के छात्र सुबह से ही परीक्षा के लिए परेशान थे, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं था. विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की पीड़ा को समझा और उनके सम्मान के लिए सड़क से लेकर कॉलेज परिसर तक संघर्ष किया.
