Vijay Thakur
GODDA : गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रसेन बहिरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत नारी-नीर शक्ति थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं स्थानीय समाजसेवियों ने भी बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.
इसे भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बोकारो में जल महोत्सव पखवारा के तहत हुई क्विज प्रतियोगिता, महिलाओं में दिखा उत्साह
